थांदला वन मंडल द्वारा अनुभूति शिविर आयोजित
विद्यार्थियों को पर्यावरण सहेजने की शपथ दिलाई

अभीतक न्यूज़ गौरव अरोरा थांदला (झाबुआ)
थांदला:- सोमवार को वन परिक्षेत्र थांदला वनमंडल झाबुआ में अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय हायस्कूल नर्शिहपुर,अगराल,काकनवानी के साथ कन्या शिक्षा परिसर मोरझरी के लगभग 150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया शिविर में अनुभूति प्रेरक विजय गुप्ता सेवानिवृत्त वन क्षेत्रपाल द्वारा विद्यार्थियों को अनुभूति शिविर के उद्देश्य की जानकारी देते हुए इकोपर्यटन का महत्व बताया और पक्षियो के बारे मे विस्तृत बताया और उनके घोसले व्यवहार और प्रवास व भोजन सम्बन्धित भी जानकारी दी गई साथ ही प्रक्रति पथ भृमण के दौरान पेड़ पौधों और उनकी परिस्थिति तन्त्र का परिचय दिया मर्दा,जड़तन्त्र और वन्य प्राणियों के साथ दीमक मकड़ी तितली आदि कीटो के प्राकृतिक महत्व को बताया
शिविर में सरपंच श्रीमति ग्वाला तेरसिंग ने भी वन विभाग के क्रिया कलापो पे प्रकाश डाला छात्र छत्राओं के वन भृमण के पश्चात वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य ने संवहनीय जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण,रोचक खेल का संचालन जल संरक्षण,लघुवनोपज,वनियोषधि,जेवजीवधता आदि के बारे में बताया थीम में भी बाघ पर जानकारी देते हुए उनकी जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया शिविर में विद्यार्थियों को प्रेरक द्वारा कपड़े के झोले बनाना सिखाया व प्लास्टिक से पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया पेड़ पौधों के महत्व को समझया शिविर में रेंजर दिनेश कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों को पर्यावरण सहजने की शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र वितरित किए तो वही बच्चो ने वन भृमण के दौरान जंगल मे स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया



