दो दिवसीय अखंड बाईबल पाठ का आयोजन

अभीतक न्यूज़ गौरव अरोरा थांदला (झाबुआ)

थांदला:- कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला चर्च में सोमवार सेअखंड बाईबल पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ झाबुआ डायसिस के बिशप पीटर खराड़ी ने किया । इस अवसर पर बिशप पीटर खराड़ी ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि अखंड बाईबल पाठ का अर्थ है हम ईश्वर के वचन का पालन करें उसे अपने जीवन में उतारे और उस वचन के अनुरूप अपना जीवन यापन करें । हम अपने स्वयं के लिए नहीं बल्कि उनके लिए जिये जो हमारे बीच रहता है हमारे साथ रहता है हमारा पड़ोसी।
पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने बताया कि हमें ईश वचन के अनुसार चलना बहुत कठिन है क्यूंकि स्वयं प्रभु येशु ने अपने वचन में कहा तुम अपने ईश्वर को सारे हृदय अपनी सारी बुद्धि और अपनी पूरी शक्ति से प्यार करो और अपने पड़ोसी को अपने सामान प्यार करो यही ईश्वर की सबसे बड़ी और पहली आज्ञा है ।और अपने शत्रु से प्यार करो। बाईबल पाठ लगातार पढ़ा जवेगा जो कि उत्पत्ति ग्रंथ अध्याय एक से लेकर संत योहन के प्रकाशन ग्रंथ तक पढ़ा जावेगा। बिशप पीटर खराड़ी ने स्वयं उत्पत्ति ग्रंथ अध्याय एक फादर पीटर कटारा ने उत्पत्ति ग्रंथ अध्याय दो एवम् फादर असीम मिंज ने उत्पत्ति ग्रंथ अध्याय तीन पढ़ा।बाईबल पाठ दो दिनों तक लगातार 24 घंटे निरंतर जारी रहेगा।



