धार्मिक

17 जनवरी से 20 जनवरी तक थांदला में होगा 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का होगा वृहद आयोजन

समिति के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताई गई रूप रेखा

अभीतक न्यूज़ गौरव अरोरा थांदला (झाबुआ)

थांदला:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो इस उद्देश्य को लेकर गायत्री परिवार जिला झाबुआ नगर थांदला में वृहद आयोजन होना हे इस हेतु कार्यक्रम को सफल बनाने व प्रचार प्रसार के उद्देश्य से गायत्री परिवार इकाई थांदला के द्वारा रविवार को थांदला के दत्त मंदिर पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें अखिल भारतीय गायत्री परिवार इकाई थांदला के द्वारा 17 जनवरी से 20 जनवरी 2025 तक 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का एक भव्य आयोजन थांदला के दशहरे मैदान पर आयोजित किया जाना हे इस सम्बन्ध मैं गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया गया कि 17 जनवरी 2025 शुक्रवार को बावड़ी मंदिर से दोपहर 12:00 बजे इक्यावन सो कलश की विशाल कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुंचेगी वही दिनांक 18 जनवरी शनिवार को प्रातः 6:00 बजे से ध्यान साधना योग व्यायाम देव पूजन गायत्री महायज्ञ आदि क्रम किए जाएंगे जिसमें नगर के साथ-सा ग्रामीण अंचल के धर्मावलंबी शामिल होंगे वही आगे चर्चा करते हुए समिति के सदस्य चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 19 जनवरी 2025 प्रातः 6:00 बजे से विभिन्न संस्कार गायत्री महायज्ञ विराट महाद्वीप यज्ञ शाम 6:00 बजे आयोजित किया जाएगा प्रतिदिन आयोजन में पधारे धर्मावलंबियों के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था समिति के द्वारा की गई है रूपरेखा को आगे बताते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि भव्य कलश यात्रा में क्षेत्र की महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया क्षेत्रीय सांसद श्रीमती अनीता नगर सिंह चौहान नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत भाबर आदि सम्मिलित होंगे प्रथम दिन यज्ञ में 11 00 जोड़े यज्ञ में आहुतियां देंगे शांतिकुंज हरिद्वार से भी टोली पूरे आयोजन में उपस्थित रहेगी राजाराम पाटीदार के द्वारा बताया गया कि 20 जनवरी को गायत्री महायज्ञ के साथ दीक्षा संस्कार ओर आयोजन की पूर्णावती होगी

Abhitak News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *