प्रोत्साहित

थांदला महाविद्यालय में कॉलेज चलो अभियान सम्पन्न

विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति से अवगत करवाया

अभीतक न्यूज़ गौरव अरोरा थांदला (झाबुआ)

थांदला:-  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उच्च शिक्षा हेतु विषयों का चयन करने की पद्धति में परिवर्तन हुआ है। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार मेजर, माइनर व ओपन इलेक्टिव विषयों का चयन अन्य संकायों से भी कर सकते हैं ।साथ ही आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कक्षा में इंटर्नशिप व परियोजना कार्य के माध्यम से रोजगार संबंधी जानकारी दी जाती है ,उक्त विचार महाविद्यालय के “कॉलेज चलो अभियान” के नोडल अधिकारी प्रो.विजय मावी ने सी.एम. राइस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए, साथ ही उन्होंने क्रीड़ा विभाग की गतिविधियां, निशुल्क पुस्तकें एवं स्टेशनरी तथा महाविद्यालय के पुस्तकालय की जानकारी दी। डॉ.संदीप चरपोटा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कॉलेज चलो अभियान से अवगत करवाते हुए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी ।
प्रो. हिमांशु मालवीया ने प्रवेश के लिए आवेदन करते समय बरती जाने वाली सावधानियां की जानकारी देते हुए, महाविद्यालय में संचालित विभिन्न संकाय व विषयों की भी जानकारी दी ।
श्री दिनेश मोरिया ने ई प्रवेश संबंधी प्रक्रिया महत्वपूर्ण दस्तावेजों छात्रवृत्ति, आवास, गांव की बेटी योजना आदि से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर सी.एम राइस विद्यालय थांदला के प्राचार्य सरिता ओझा स्टाफ में चंद्र प्रकाश त्रिपाठी मनीष भाबर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे

Abhitak News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *