Uncategorized

रवि बृजवासी बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

संघर्षों के साये में मिली सफलता

अभीतक न्यूज़ गौरव अरोरा थांदला (झाबुआ)

थांदला :- नगर का युवा का चार्टर्ड अकाउंटेंट की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सी ए बने है। यादव ग्वाला समाज का युवा रवि बृजवासी जो 4 वर्षों से इस कढ़ी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और शुक्रवार की रात को चार्टर्ड अकाउंटेंट के परीक्षा का परिणाम आया। युवा का बतौर चार्टर्ड अकाउंटेंट चयन होने पर थांदला और पेटलावद नगर के साथ समाज और परिवार मित्रों में खुशी की लहर छा गई।
जानकारी के अनुसार रवि बृजवासी का चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में चयन हुआ है। रवि पिछले 4 वर्षों से इंदौर में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। खास बात यह है कि रवि के पिता का विगत छः माह से अहमदाबाद हॉस्पिटल में ऐडमिट रहकर इलाज ले रहे थे और पूरा परिवार इस विकट घड़ी में आर्थिक और मानसिक पीढ़ा से गुज़र रहा था उसके बाबजूद माता पिता ने रवि का हौसला बढ़ाया और लगातार उसे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही और रवि ने हार ना मानकर अपने दृढ़ निश्चय और पक्के इरादे से आख़िर सफलता अर्जित कर ही ली है l
रवि की प्रारंभिक शिक्षा थांदला और पेटलावद में हुई। रवि छात्र जीवन में 2013 में उत्कृष्ट स्कूल पेटलावद के अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं l
रवि पेटलावद में शिक्षक भरत चौधरी के भांजे हैं बता दें कि रवि के पिता रमेशचंद्र बृजवासी थांदला में होटल व्यवसाई है। संघर्षमय जीवन के साथ होटल व्यवसाई रमेश बृजवासी ने अपने बच्चों का अध्यन पूर्ण करवाया। उल्लेखनीय है कि रमेश बृजवासी की एक पुत्री कामिनी बृजवासी भी भोपाल में दंत चिकित्सक है। वहीं रवि का चयन चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में हुआ है। वहीं रवि की एक बहिन हेमा बृजवासी भी कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता के अंतिम चयन राउंड (बॉम्बे)तक पहुंच चुकी हैं जल्द ही उन्हें हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का सौभाग्य मिलेगा l
अपनी सफलता का श्रेय रवि अपने माता-पिता, गुरुओं और अपनी कढ़ी मेहनत को देते हुए बताया कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती पर एक दिन जरूर मिलती हैं l रवि के चयन पर यादव गवली समाज में मित्रों, परिजनों में हर्ष है।

Abhitak News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *