देश भक्ति

गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

आजाद भक्त वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कुन्दन अरोरा को किया याद

अभीतक न्यूज़ गौरव अरोरा थांदला (झाबुआ)

थांदला:- 26 जनवरी को 76 वे गणतंत्र दिवस पर नगर के ह्रदय स्थल आजाद चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पनदा ने ध्वज फहराया। इस दौरान स्थानीय पुलिस विभाग के जवानों ने परेड कर सलामी दी। इससे पूर्व स्थानीय शासकीय,निजी विद्यालयों के छात्रों द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से प्रभातफेरी निकाली। इस आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन, एस डी ओ पी रविन्द्र राठी  सीएमओ सहित परिषद के पार्षदगण नगर परिषद के कर्मचारीगण,जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
          खजूरी पंचायत कार्यालय किया झंडा वंदन
थांदला के समीपस्थ ग्राम पंचायत खजूरी कार्यालय पर सरपंच रुसमाल मेडा द्वारा ध्वजारोहण किया इस दौरान उप सरपंच मुकेश भाबर पंचायत सचिव अजय भाभर सहित समस्त पंच ग्रामवासी मौजूद थे।
जिला सहकारी बैंक
पर मैनेजर पारसिंग मुनिया द्वारा ध्वजारोहण किया इस दौरान बैंक के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
           वन विभाग कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण
स्थानीय कार्यालय पर वनपरिक्षेञ थांदला के रेंजर दिनेश मौर्य ने ध्वजारोहण किया इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद था।
                    पत्रकारों ने किया माल्यार्पण
तहसील पत्रकार संघ कार्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पत्रकारों ने मनाया गणतंत्र दिवस, प्रतिवर्ष अनुसार स्थानीय तहसील पत्रकार संघ कार्यालय स्थित आजाद प्रतिमा पर क्षेत्र के पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कमलेश तलेरा ने कहा कि आज हम 76 वा गणतंत्र दिवस मना रहे है देश के महापुरुषों ने अपने महत्वपूर्ण योगदान से मजबूत संविधान दिया है। आज ही के दिन संविधान को देश हित मे लागू कर देश के स्तम्भकरो ने देश की आवाम अधिकारों के साथ जीने की आजादी दी थी।वरिष्ठ पत्रकार मुकेश अहिरवार ने कहा की आजादी के आंदोलन के इतिहास में झाबुआ जिले का महत्वपूर्ण योगदान रहा है आजाद का बलिदान तो सारे राष्ट्र के लिए गर्व है इस जिले के अनेक धर्म व वर्ग के लोग आजाद के आंदोलन में शरीक रहे हुए हैं इस जिले के लिए यह गौरव की बात है प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कुन्दन अरोरा को याद करते हुए बताया वो आजाद के भक्त थे एवं उन्होंने अपने जीवित रहते आजाद की जन्मभूमि से लेकर कर्मभूमि तक का सफर किया और आजाद के जीवन के हर पहलू को करीब से जानने की कोशिश की इस मौके क्षेत्र के अनेक पत्रकार, जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक मौजूद थे

Abhitak News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *